गोधरा के हत्यारे
गोधरा के हत्यारे राना अय्यूब की पुस्तक ' गुजरात फ़ाइल्स ' प्रकाशित होने के बाद काफी चर्चा में रही थी | इसके पक्ष और विपक्ष में बहुत कुछ लिखा गया , पुस्तक पर तमाम घटनाओं के तथ्य न देने के आरोप भी लगे | लेकिन इन सब आरोपों प्रत्यारोपों के बावजूद इस पुस्तक की महत्ता बरकरार है और तब तक बरकरार रहेगी जब तक गुजरात या उसके जैसे मॉडल की चर्चा होगी , जहां दंगे , मुठभेड़ , फर्जी एनकाउंटर सामन्य सी लगने वाली चीज हों , जहां राजनेता चरित्रहीन और लाशों के ढेर पर खड़ा हों | पुस्तक में राना अय्यूब ने अपने स्टिंग आपरेशन के जरिए यह बात प्रस्तुत की है कि कैसे गोधरा में हुए ट्रेन आगजनी के बाद मुसलमानों को एक विलेन के रूप में प्रस्तुत किया गया और हिंदुओं को कत्लेआम मचाने की छूट दी गयी , इस नरसंहार में रईसजादों से लेकर मध्यवर्गीय जीवन के लोग चढबढ़ के शामिल थे और दंगा फैलाने के लिए सत्ता का समर्थन हासिल था | जिसके चलते ही नरेन्द्र मोदी ने अपनी हिंदू ध्वज रक्षक की एक वैश्विक छवि गढ़ी | इन्हीं हत्याओं और नरसंहारों के दम पर यह आदमी पूरी दुनिया में चर्चा के केन्द्र में बना रहा | इस पुस्तक का फलक गोधर...